बांका, सितम्बर 27 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को बांका जिला मुख्यालय में शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल के बैनर तले आयोजित धरना में जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के प्रदेश सचिव हीरालाल प्रसाद यादव ने किया। धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और विभाग का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं। उन्होंने नियोजित, विशिष्ट एवं प्रधान शिक्षकों के लिए पुराना वेतनमान,पुरानी पेंशन,कालबद्ध प्रोन्नति,स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति समेत अन्य मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की। यह भी पढ़ें- बैठक में शिक्षकों ने भरी हुंकार, मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का संकल्प उन्होंने कहा कि ...