बांका, अगस्त 8 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शनिवार की शाम जिले के कई हिस्सों में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। दिनभर बादलों और धूप के बीच उमस का असर बना रहा, लेकिन शाम में बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया। वहीं बारिश के बाद तापमान में भी थोड़ी नरमी महसूस की गई।हालांकि, जिले में अब तक अपेक्षा के अनुरूप बारिश नहीं हुई है। ऐसे में खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार के लिए किसानों को अभी भी सावन में अच्छी बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इस दौरान करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि आर्द्रता 85 प्रतिशत तक पहुंच गई। वहीं अधिक आर्द्रता के कारण बारिश के बावजूद वातावरण में उमस बनी रही। जबकि शाम की बारि...