बांका, अगस्त 20 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत माह शादी की नीयत से अगवा की गई 13 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी किशोर को भी हिरासत में लिया है। किशोरी की बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया है। बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अवर निरीक्षक पूनम मौर्या ने बताया कि बरामद किशोरी का न्यायालय में बयान कराया जाएगा। वहीं, मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके पूर्व परिजनों ने काफी खोजबीन किया। जब कहीं अता-पता नहीं चला तो अंत में थाना पहुंचकर अपनी पुत्री की बरामद करने की गुहार लगाई। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि यथाशीघ्र सकुशल बरामद किया जाएगा। ...