बांका, अगस्त 13 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर परिषद बांका की ओर से शहर के चार प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इन स्क्रीन के माध्यम से दिनभर स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनकल्याण से जुड़े आवश्यक विज्ञापन एवं जनजागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे। नगर परिषद की इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों के साथ-साथ जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। नगर परिषद की ओर से एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए शहर के चार महत्वपूर्ण स्थानों का चयन किया गया है। इनमें सदर अस्पताल परिसर, कटोरिया बस स्टैंड स्थित आश्रय स्थल के समीप, गांधी चौक और डीएम कोठी चौक शामिल हैं। इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में इन जगहो...