बांका, सितम्बर 9 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। नपं के कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार तथा स्थानीय पुलिस के सहयोग से शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया जिससे आम लोगों तथा वाहन चालकों को राहत मिली वहीं अतिक्रमणकारियों में पूरे दिन अफरातफरी मची रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : अमरपुर में आज हटेगा अतिक्रमण, प्रशासन तैयारअधिकारियों की कार्रवाई दोपहर बाद जैसे ही लोगों ने अधिकारियों के साथ जेसीबी आते देखा तो कुछ लोग खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे। हालांकि पिछले कई दिनों से शहर में माइकिंग करवा कर सूचना दी जा रही थी लेकिन मंगलवार तक इसका कोई असर नहीं दिख रहा था। अधिकारियों ने शहर के गोला चौक, पुरानी चौक, अमरपुर हाट, बस स्टैंड आदि जगह...