बांका, जुलाई 12 -- Banka News: धोरैया(बांका)संवाद सूत्र सन्हौला धोरैया स्टेट हाइवे के तिलवारी मोड़ के पास से धोरैया पुलिस ने एक टोटो तथा एक बाइक से 294 बोतल देसी व विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी देते हुए धोरैया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में यह कार्रवाई की गई। इसमें टोटो तथा बाइक से रॉयल झारखंड 300 एम एल का 275 पीस, रॉयल स्टैग 750 एम एल का 8 पीस तथा मैजिक मोमेंट 750 एम एल का 11 पीस बरामद किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा जाएगा।वहीं पुलिस ने टोटो तथा बाइक को जप्त कर लिया है।थानाध्यक्ष ने बताया की शराब के साथ गिरप्तार तस्करों में गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना के कारोडीह गांव निवास...