बांका, नवम्बर 27 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में कुल 217 आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं विगत दो माह से अनाज उठाव करने एसएफसी गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं। जिससे नौनिहालों की देखरेख सहित पठन-पाठन प्रभावित हो रही है। सिस्टम की लाचारी से समेकित बाल विकास परियोजना की सेविकाएं गोदाम पहुंच टोटो वाहन लाकर खुद शिरकत कर रही है। विभागीय व्यवस्था में बदलाव के बाद आंगनबाड़ी सेविकाएं केंद्रों पर ताला लगाकर चावल उठाव कर रही हैं। इतना ही नहीं, गोदाम से चावल टोटो वाहन पर लादकर केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सेविकाओं को ही निभानी पड़ रही है। गुरुवार को रामचुआ, चुटिया बेलारी, करसोप, कुर्मा, झखरा सहित विभिन्न पंचायतों की दर्जनों सेविकाएं टोटो गाड़ी लेकर प्रखंड एसएफसी गोदाम पहुंचीं। बड़ी संख्या में सेविकाओं के पहुं...