बांका, अगस्त 4 -- Banka News: शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में सावन की पहली सोमवार को वज्रपात की कहर से दो अलग-अलग गांवों में एक महिला समेत एक बालक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला झुलस गई। दोनों घटनाओं के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। घायल महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में चल रहा है, जहां चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: वज्रपात से जिले में तीन की मौत, बारिश के दौरान अलग-अलग घटनाओं में गई जानपहली घटना पहली घटना वैदपुर पंचायत गांव में हुई। वैदपुर बहियार में गांव की कुछ महिलाएं दूसरे के खेत में धान रोपनी कार्य कर रही थी। जिसमें रुपेश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी नीलू देवी धान रोपनी के लिए मजदूरी करने खेत में गई थीं। दोपहर बाद अचानक ते...