बांका, नवम्बर 4 -- Banka News: शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में जाली नोटों के कारोबार का मामला सामने आया है। शंभूगंज में सीएसपी केंद्र से निकासी के दौरान जालसाजी का पता चलने पर ग्रामीण हैरान हैं। वहीं नकली नोटों की शिकायत पर पांच सौ के छह नोट बदलने पर आक्रोशित ग्राहक शांत हुए। लेकिन ग्रामीण हैरान व परेशान हैं। जालसाजी का शिकार हुए स्थानीय एक ग्रामीण ने संचालक का नाम नहीं छापने की शर्त पर सारी बातें बताकर जालसाज का भंडाफोड़ कर दिया। जागरूकता की कमी के कारण सीधे-साधे ग्रामीण इसके शिकार हो रहे हैं। बता दें कि शंभूगंज बाजार स्थित यूको बैंक के एक सीएसपी केंद्र से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है। जिसमें एक ग्राहक को 500 रुपए के छह कथित जाली नोट दिए जाने का आरोप लगा है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पर्व त्योहार को...