बांका, जुलाई 19 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज बाजार में शनिवार को दो प्रतिष्ठित आटा चक्की व्यवसायियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि एक घायल का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है। घटना की सूचना मिलते ही शंभूगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों व्य...