Banka News: शंभूगंज के खपड़ा गांव में एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत, जांच में जुटी पुलिस
बांका, सितम्बर 27 -- Banka News: शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता थाना क्षेत्र के करसोप पंचायत स्थित खपड़ा गांव में शनिवार की सुबह एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतक प्रिंस यादव (20) पिता दिलीप यादव का पुत्र था। घटना के बाद पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात की। इसके बाद पीड़ित परिजन मृतक का अंतिम संस्कार के लिए अजगैबीनाथ नगर के लिए रवाना हो गए। मृतक की मां अहिल्या देवी ने बताया कि घटना की सुबह पुत्र ने पेट में दर्द होने की शिकायत की। डाक्टर के पास ले जाने के पूर्व घर में ही दम तोड़ दिया। पीड़ित परिजनों में चित्कार मच गई। गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी लोगों ने घटना पर दुःख व्यक्त किया। मृतक युवक का पिता काफी सदमे में हैं। बताया कि पुत्र का अग्निवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.