Banka News: वृद्ध की मौत मामले में चार युवकों पर प्राथमिकी, हत्या का आरोप।
बांका, नवम्बर 3 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। ओढ़नी डैम ओपी क्षेत्र के पातालडीह गांव निवासी वृद्ध गोदो यादव की करंट लगने से हुई मौत मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के पुत्र ने खरवाटीकर गांव के चार युवकों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए हत्या का आरोप लगाया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि चारों युवक छिलका में मछली मारने के लिए अवैध रूप से बिजली का नंगा तार बिछाते थे। इसी तार की चपेट में आने से रविवार को 65 वर्षीय गोदो यादव की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद चारों युवक तार समेटकर मौके से भाग निकले थे। इस संबंध में ओढ़नी डैम ओपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.