बांका, अक्टूबर 21 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी बारने पंचायत अंतर्गत जतवारा गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव निवासी हुरो ठाकुर की पत्नी सिंधु देवी (करीब 24 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विवाहिता ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। घटना के वक्त कमरे में उसकी करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची भी मौजूद थी, जो अंदर बंद रहने के कारण काफी देर तक रोती रही। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार की सुबह दरवाजा तोड़कर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार और अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर...