बांका, अगस्त 5 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड के पकार एवं बिहार भलूआ गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि क्षेत्र में लंबे समय से अनियमित बिजली आपूर्ति, बार-बार बिजली कटौती तथा खराब पड़े विद्युत उपकरणों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। इससे किसानों, छात्रों और आम उपभोक्ताओं का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बिजली व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने किया ...