बांका, नवम्बर 24 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया प्रखंड के भोरसार भेलवा पंचायत के तेतरिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय को निर्धारित समय से पहले बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि 20 नवंबर को विद्यालय समय से पहले बंद कर दिया गया, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को बीईओ को आवेदन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय का संचालन सरकार द्वारा निर्धारित समय के अनुसार होना चाहिए, लेकिन समय से पहले बंद कर दिए जाने से शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने तथा विद्यालय का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने...