Banka News: विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बच्चों ने लिया पौधारोपण का संकल्प
बांका, अगस्त 10 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि मिडिल स्कूल वैदाचक में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को कूड़ा-कचरा प्रबंधन, स्वच्छता, वृक्षारोपण तथा हर घर तिरंगा अभियान के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रप्रेम के साथ प्रकृति और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कलाकार मुरली मनोहर मंजु ने बच्चों को स्वच्छता के मंत्र बताते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर और आस-पास के क्षेत्र से करनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा प्ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.