बांका, अगस्त 20 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। जिले के विद्यार्थियों की शैक्षणिक और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दरअसल, बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए "विद्यार्थी सहयोग पोर्टल" शुरू किया है। मौक़े पर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले के विद्यार्थियों को इस पोर्टल की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- वीकेएसयू में हर मंगलवार को लगेगा विशेष सहयोग शिविरपोर्टल का शुभारंभ इस दौरान डीएम ने बताया कि, मुख्यमंत्री बिहार द्वारा 17 अगस्त 2026 को पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे अपनी शैक्षणिक या छात्रावास से संबंधित समस्या और शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। जबकि शिकायत दर्ज होने के बाद उसके समाधान की प्रक्रिया की...