बांका, जुलाई 17 -- Banka News: बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर थाना क्षेत्र के ताराकुरा गांव में गुरूवार को एक विक्षिप्त संतोष पुझार(40) की लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी गई।

हत्या की जानकारी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया। घटना गुरुवार की दोपहर ढाई बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार ताराकुरा गांव में गुरुवार को विक्षिप्त संतोष पुझार ने गांव के एक वृद्ध जागेश्वर साह को पत्थर से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर 112 डायल पर पुलिस पहुंची और घायल वृद्ध को इलाज में भेजकर मामला शांत करा दिया। लेकिन पुलिस के हटते ही विक्षिप्त गांव में पुनः उत्पात मचाने लगा।

ग्रामीणों का आक्रोश इसके बाद घायल वृद्ध के आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर लाठी और डंड...