बांका, अक्टूबर 12 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के कसबा पंचायत गांव स्थित अंगीय उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रधानाध्यापक पर विद्यालय के विकास कोष की राशि अपनी मनमर्जी से निकासी एवं छात्रों के नामांकन मद की राशि में कथित अनियमितता के मामले को ले शिक्षा विभाग गंभीर है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) भूपेंद्र सिंह की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी देवनारायण पंडित ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से जवाब-तलब मांगा गया है। उन्हें एक सप्ताह के अंतराल में संतोषजनक जवाब देने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय द्वारा कार्रवाई तय है। बगैर कमेटी गठन के राशि निकासी का आरोप विद्यालय में पदस्थापित लिपिक नागेंद्र प्...