बांका, सितम्बर 4 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। जिले में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने लंबित सुलहनीय मामलों का निपटारा कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि विगत दो राष्ट्रीय लोक अदालतों में बांका जिले ने राज्यभर में लगातार तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए डीएलएसए सचिव सपना रानी के नेतृत्व में कार्य कर रहे सभी पीएलवी, पैनल अधिवक्ता और न्यायालय की सहायता में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोग बधाई के पात्र हैं। प्रधान जिला जज सत्यभूषण आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत सुलह-समझौते के आधार पर मामलों के त्वरित निपटारे का बेहतर माध्यम है। इसमें चेक बाउ...