Banka News: लगातार 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप रहने से सड़क पर उतरा उपभोक्ताओं का आक्रोश।
बांका, अगस्त 5 -- Banka News: रजौन(बांका)। निज संवाददाता पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या से जूझ रहे रजौन थाना क्षेत्र से सटे चकसफिया गांव के उपभोक्ताओं का आक्रोश मंगलवार की देर शाम सड़क पर उतर गया। उपभोक्ताओं ने भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग को चकसफिया मोड़ पर अवरुद्ध कर दिया, और बिजली विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर बाद ही अतिव्यस्तम इस सड़क मार्ग के दोनों ओर छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इधर सड़क मार्ग के अवरुद्ध होने की खबर मिलने के बाद रजौन थाना से थानाध्यक्ष महेश कुमार सहित एसआई राम कुमार रमन व एएसआई पवन कुमार मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों को समझाया, और मौके से थानाध्यक्ष ने बिजली विभाग के अमरपुर के कार्यपालक अभियंता से बात की, बिजली मिस्त्री को जर्जर तार को बदलने के लिए भेजा गया। इसके बाद थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.