बांका, अगस्त 22 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य पर हर वक्त ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। ये बातें शुक्रवार को सासाराम के जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय ने बांका शहर के आरएमके मैदान में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र यह तय कर ले कि उसे अपने लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करना है, तो वह निश्चित रूप से सफलता हासिल कर सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के दौरान छात्रों को कई तरह की परेशानियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- लक्ष्य तय कर नियमित पढ़ाई से मिलेगी सफलता ऐसे समय में धैर्य बनाए रखते हुए सकारात्मक सो...