बांका, जुलाई 3 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका जिले से होकर गुजरने वाले मुख्य मार्ग और हाईवे पर रॉन्ग-साइड ड्राइविंग लगातार गंभीर समस्या बनती जा रही है। जल्दबाजी, शॉर्टकट अपनाने की प्रवृत्ति और कुछ मिनट बचाने की कोशिश कई बार बड़े सड़क हादसों का कारण बन रही है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर दोपहिया, चारपहिया और मालवाहक वाहन चालक गलत दिशा से वाहन चलाकर न केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि सामने से आ रहे वाहनों के लिए भी खतरा पैदा कर देते हैं। बांका शहर में विजय नगर चौक, शिवाजी चौंक, गांधी चौंक, आजाद चौंक, रेलवे फाटक के पास, बस स्टैंड क्षेत्र, रेलवे स्टेशन रोड, मुख्य बाजार तथा शहर या जिले के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाले हाईवे के कई कट और अक्सर वाहन चालक गलत दिशा से प्रवेश करते देखे जाते हैं। जहां डिवाइडर बने हैं, वहां भी क...