बांका, सितम्बर 27 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। बांका सदर अस्पताल में अब गंभीर और जटिल मामलों में मरीजों को तत्काल हायर सेंटर रेफर करने की बजाय यहीं बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की तस्वीर सामने आने लगी है। हाल के दो मामलों में चिकित्सकों की टीम ने चुनौतीपूर्ण सर्जरी कर मरीजों की जान बचाने में सफलता हासिल की है। इनमें एक मामला पड़ोसी राज्य झारखंड के गोड्डा जिले का है, जहां चार बार सीजेरियन हो चुके मरीज का चौथा एलएससीएस सदर अस्पताल बांका में सफलतापूर्वक किया गया। वहीं,दूसरे मामले में अपेंडिक्स से गंभीर रूप से पीड़ित मरीज की सफल सर्जरी कर उसे राहत दी गई। सीएस डा. जितेन्द्र कुमार सिंह ने इसे चुनौती रूप में लेते हुए दोनो मरीजों का नया जीवन देने का काम किया。 यह भी पढ़ें- Banka News: अस्पताल भवन निर्माण में हो रही देरी से प्रबंधन को हो रही परे...