बांका, सितम्बर 27 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी रेफरल अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में बौंसी थाना क्षेत्र के मरसा निवासी रीना देवी ने बौंसी थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

नवजात की स्थिति आवेदन में रीना देवी ने बताया है कि उनकी पुत्री पूजा देवी, जो देवघर जिले के सरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली है, प्रसव के लिए बौंसी रेफरल अस्पताल में भर्ती हुई थी। 26 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे उसने एक पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि जन्म के बाद नवजात को अगले दिन सुबह लगभग 11 बजे तक मां को नहीं सौंपा गया। बाद में अस्पताल कर्मियों द्वारा नवजात को सुई लगाने और ड्रिप चढ़ाने की बात कही गई। परिजनों का आरोप ...