Banka News: रूक्मिणी विवाह कथा सुन भावविभोर हुए श्रोता
बांका, अक्टूबर 22 -- गोवर्धन लीला और रुक्मिणी विवाह का वर्णन Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के बीरमा दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बुधवार की रात भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कानपुर से आईं कथावाचिका पंडित पूजा द्विवेदी ने कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से अवगत कराया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचिका ने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए बताया कि जब इंद्रदेव के प्रकोप से गोकुलवासियों पर भारी संकट आया, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त ब्रजवासियों और उनके पशुओं की रक्षा की। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.