Banka News: रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, तीन गिरफ्तार
बांका, अक्टूबर 23 -- रुपए के विवाद में युवक पर हमला, तीन गिरफ्तार Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी थाना क्षेत्र के कुड़रो गांव में रुपए के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम हुई इस घटना में कुलदेव दास गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज बांका सदर अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कुड़रो गांव निवासी पैरु दास ने बौंसी थाना में आवेदन देकर बताया कि गुरुवार शाम उनके पुत्र कुलदेव दास का गांव के कार्तिक दास, नेबू दास, बिहारी दास और राकेश दास के साथ रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान चारों ने मिलकर कुलदेव के साथ मारपीट की। इसी क्रम में एक आरोपित ने धारदार हथियार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.