बांका, सितम्बर 9 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य के निर्देश पर अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष के तीसरे राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले आयोजित दोनों लोक अदालतों में वादों के सर्वाधिक निष्पादन में बांका को राज्य स्तर पर तीसरा स्थान मिला था। ऐसे में इस बार भी प्रदर्शन बरकरार रखने की न्यायिक पदाधिकारियों के समक्ष विशेष जवाबदेही है। यह भी पढ़ें- Chapra News: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सोनपुर व्यवहार न्यायालय में जागरूकता शिविरप्रचार-प्रसार अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत का लाभ दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार क...