बांका, अगस्त 11 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। खेसर थाना क्षेत्र के बांका-बेलहर मार्ग पर रामसरिया स्थित भुतहा नहर पुल के मोड़ पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात गेहूं लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी नहर में जा पलटा। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भुतहा पुल नहर में गेहूं लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षितदुर्घटना का विवरण दुर्घटना के बाद मंगलवार सुबह मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रक की देखरेख कर रहे लाल बहादुर शास्त्री ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक मुंगेर से एफसीआई का गेहूं लादकर बाराहाट हाट जा रहा था। इसी दौरान भुतहा नहर पुल के पीछे बने संकीर्ण एवं खतरनाक मोड़ पर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। ट्रक पहले पुल की रेलिंग से टकराया और उसके बाद करीब 20 फीट नीचे गहरे पानी वाली नहर...