बांका, अगस्त 9 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। श्रावणी मेला अपने पूरे परवान पर है। कांवरिया पथ पर दिन हो या रात, हर ओर सिर्फ 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे शिवभक्त लगातार बाबा धाम की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। कंधे पर कांवर और जुबान पर बाबा का नाम लिए कांवरियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव और उमस के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कमजोर नहीं पड़ रही है। रास्ते में जगह-जगह सेवा शिविरों में कांवरियों को पानी, शरबत, फल और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, प्रशासन की ओर से भी कांवरिया पथ पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर इंतजाम किए गए हैं। यह भी पढ़ें- 'बोल बम' और 'बाबा एक सहारा है' के जयकारों से गूंजा कांवरिया पथ रात के समय रोशनी के बीच कांवरियों का जत्था बा...