बांका, अगस्त 13 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। राज्य में शिक्षा व्यवस्था की प्रगति, शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति और विभिन्न गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के लिए विकसित मुख्यमंत्री राज्य शिक्षा निगरानी डैशबोर्ड पर बांका जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। डैशबोर्ड पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बांका को 92.8 प्रतिशत स्कोर प्राप्त हुआ है और वह राज्य में प्रथम स्थान पर है। खास बात यह है कि डैशबोर्ड पर निर्धारित विवरण को अपडेट एवं प्रतिवेदित करने में फिलहाल बांका जिले की ही प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं। राज्य स्तर पर शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से संबंधित विभिन्न सूचनाओं को एकीकृत कर उनकी स्थिति की निगरानी के लिए यह डैशबोर्ड तैयार किया गया है। इसके माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों की उपलब्धता, गतिविधियों, प्रगति और विभ...