बांका, अगस्त 25 -- Banka News: रजौन(बांका)। निज संवाददाता सावन माह के अंतिम सोमवार को विभिन्न स्थानीय शिवालियों में जलाभिषेक को लेकर सुबह से ही नर नारियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सावन के चौथे सोमवार को भी रजौन थाना परिसर स्थित बाबा राजवनेश्वर नाथ धाम में महा रूद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया गया। रजौन बाजार निवासी रंजीत साह व उनकी धर्मपत्नी माधुरी देवी ने विद्वान पंडित नरेंद्र झा व सन्नी झा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महाभिषेक पूजा संपन्न कराया। इधर रजौन प्रखंड के पुनसिया, नवटोलिया, महादा, चकसपिया, उपरामा, खैरा, चिलकावर, पिपराडीह, लकड़ा, कटिया आदि शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक को लेकर नर नारियों की भारी भीड़ उमड़ी। यह भी पढ़ें- Banka News: राजवनेश्वर नाथ धाम में सावन के अंतिम सोमवार को भी महा रूद्राभिषेक पूजा का हुआ आयोजन। भागलपुर-हंसडीहा सड़...