बांका, जुलाई 21 -- Banka News: बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रांगा और निमिया पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीडीसी उपेंद्र सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बाल विकास परियोजना, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, जनवितरण, बिजली, पेयजल सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। दोनों शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े 125 आवेदन आए। जिसमें शिविर में ही 21 आवेदन का निष्पादन कर दिया गया। बांकी आवेदन के निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदन सौंपे गए। सहयोग शिविर में बीडीओ कुमार सौरभ, सीओ आलोक कुमार, बीएओ ऋचा सिंह, बीपीआरओ अर्चना कुमारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Banka News: सहयोग शिविर में 38 आवेदन लंबित, 41 मामले का निपटारा यह भी...