Banka News: रजौन व नवादा बाजार पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल में पूजा की अपील
बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। शांतिपूर्ण माहौल में अपराध मुक्त दुर्गा पूजा सम्पन्न कराने को लेकर रजौन एवं नवादा बाजार पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।फ्लैग मार्च में रजौन अंचल पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, रजौन थानाध्यक्ष अभय शंकर, नवादा बाजार सहायक थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल रहे। अंचल पुलिस निरीक्षक एवं रजौन सहित नवादा बाजार के थानाध्यक्षों ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। यह भी पढ़ें- Banka News: दुर्गा पूजा को लेकर पंजवारा में निकाला गया फ्लै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.