बांका, अक्टूबर 28 -- Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक चौपाल निर्माण का मामला कई विवादों के घेरे में आ गया है। कुछ ग्रामीणों ने जिला योजना पदाधिकारी बांका को आवेदन देकर निर्माण कार्य की वैधता की जांच कराने, निर्माण पर तत्काल रोक लगाने और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। इस मामले में डीडीसी बांका उपेंद्र सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और इसकी जांच की जा रही है।ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि रजौन प्रखंड परिसर में सक्षम प्राधिकारी की लिखित अनुमति और आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति के बिना चौपाल का निर्माण कराया जा रहा है। आवेदकों ने निर्माण कार्य में निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के पालन पर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की म...