बांका, जुलाई 8 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। रजौन थाना को नया थानाध्यक्ष मिल गया है। एसपी अमितेश कुमार ने मंगलवार को कार्यालय आदेश जारी करते हुए बांका साइबर थाना में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक महेश कुमार को रजौन थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया है। यह पदस्थापन तत्काल प्रभाव से किया गया है। पिछले कुछ दिनों से रजौन थाना में थानाध्यक्ष का पद प्रभार के आधार पर संचालित हो रहा था।

रजौन थानाध्यक्ष का पूर्व कार्यकाल जानकारी के अनुसार,रजौन के निवर्तमान थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजरतन की पुलिस मुख्यालय के आदेश पर राज्य मुख्यालय स्थित साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई में प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। उनके एक जुलाई 2026 से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने के बाद रजौन थानाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। ऐसे में अपराध नियंत्रण,विधि-व्यवस्था के बेहतर संचालन...