बांका, जुलाई 26 -- Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन प्रखंड के धौनी मोड़ स्थित प्रकृति विवाह भवन में प्रधान शिक्षक संघ बांका जिला की एक विशेष बैठक सह जिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक मनीष कुमार जबकि विशिष्ट अतिथि प्रधान शिक्षक संघ के प्रदेश स्तरीय नेता बलवंत सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। मंच का संचालन प्रवीण कुमार और ललित कुमार ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की。

कार्यक्रम में शिक्षा का महत्व अपने संबोधन में विधायक श्री कुमार ने कहा कि शिक्षा के बिना समृद्ध और शिक्षित समाज की कल्पना नहीं कर सकते हैं। शिक्षक हमारे देश के नोनीहालों को सही दिशा व उनके कर्तव्य का बोध कराते है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए तन मन ...