बांका, अगस्त 6 -- Banka News: रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन थाना पुलिस ने एक और कांड में शामिल अभियुक्त को लूटी गई मोबाइल एवं लुट कांड में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। रजौन थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि रजौन थाना क्षेत्र के ओडहारा मोड़ के समीप छीनतई की घटना घटित हुई थी। इस मामले को लेकर रजौन थाना में कांड संख्या 160/26 दर्ज की गई थी। इधर कांड के अनुसंधान कर्ता अवर निरीक्षक शुभम कुमार ने छीनी गई मोबाइल के साथ पीड़ित के दोस्त कृष्णा कुमार को उसके ही ससुराल रजौन के खैरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आए अभियुक्त कृष्णा कुमार के स्वीकारोक्ति बयान पर अप्राथमिकी अभियुक्त बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी निकेश कुमार पिता रुधो महाराणा को गिरफ्तार कर लिया है। इधर बौंसी के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने रजौन थाना...