Banka News: रक्षाबंधन पर बहनों ने भाईयों की कलाई पर बांधी राखी
बांका, अगस्त 29 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को कटोरिया प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने पूजा-अर्चना के बाद अपने भाईयों के माथे पर तिलक-चंदन लगाया और उनकी कलाई पर राखी बांधकर सुख-समृद्धि एवं लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर हर सुख-दुख में साथ निभाने और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखने को मिली। विभिन्न दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Banka News: भाइयों की कलाई पर बँधा बहना का रेशम का प्रेम और विश्वास का अटूट बंधन, बहनों ने अपनी पसंद की राख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.