बांका, सितम्बर 29 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस व प्रशासन गंभीर है। युवती की शिकायत पर सोतीचक गांव के शिवम शर्मा (25) एवं राहुल शर्मा (32) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई।

पुलिस और प्रशासन की सक्रियता थाना में मामला दर्ज होते ही पुलिस - प्रशासन सक्रिय हो गए। मंगलवार को बांका एसडीपीओ अमर विश्वास, शंभूगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार एवं फारेसिंक टीम जांच करने घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल की बारिकी गहन निरीक्षण कर परिजनों से भी पूछताछ किया। वहीं पुलिस के पहुंचने के पूर्व दोनों आरोपी अपने - अपने घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना के बारे में पुलिस ने ग्रामीणों से भी पूछताछ किया। जिसमें पुलिस को कुछ अहम् सुराग भी मिले।

जांच की प्रक्रिया इस घटना क्रम में प्रेम - प्रसं...