बांका, अगस्त 25 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका प्रखंड के दुधारी गांव में सोमवार को एक युवक उस समय मुसीबत में पड़ गया, जब तौलिया से मुंह साफ करने के दौरान बिच्छू ने उसकी आंख में डंक मार दिया। डंक लगते ही युवक दर्द से छटपटाने लगा। वहीं घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुधारी गांव निवासी नकुल यादव सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर में तौलिया से अपना मुंह साफ कर रहे थे। इसी दौरान तौलिया में छिपा बिच्छू अचानक बाहर निकला और उनकी आंख में ही डंक मार दिया। यह भी पढ़ें- डुमरिया गांव में वैज्ञानिक तसर रेशमकीट पालन तकनीकों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बिच्छू के डंक मारते ही नकुल दर्द से कराहने लगे और उनकी हालत बिगड़ने लगी। इधर घटना की जानकारी मिल...