बांका, अगस्त 3 -- Banka News: कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरियों की धार्मिक आस्था की बयार बह रही है। कांवरिया पूरी धार्मिक निष्ठा व तन्मयता के साथ झारखंड के देवघर स्थित ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के लिये बढ़ते जा रहे है। कांवरिया पथ में असंख्य कांवरिया बाबा को जलाभिषेक करने के लिये बोलबम-बोलबम की जयघोष करते हुए धूप-पानी की परवाह न करते हुए मंजिल की ओर अग्रसर हैं। भगवान भी अपनी भक्तों को बारिश बरसाकर काफी राहत पहुंचा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सोमवारी जल चढ़ाने देवघर रवाना हुआ डाक कांवरियों का जत्थामौसम का प्रभाव धूप नहीं रहने से कांवरिया कहीं भी ज्यादा देर न रुककर अपने गंतव्य स्थान तक बढ़ रहे हैं। रविवार को पूरा दिन मौसम सुहावना रहा। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश कांवरियों को भिंगाती रही। मौसम में नरमी आने से ...