बांका, अगस्त 4 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। सुहाग रक्षा की कामना के साथ मैथिल नवविवाहिताओं का पावन पर्व मधुश्रावणी सोमवार से शुरू हो गया। पर्व के शुरू होने पर गांव टोले में पारंपरिक देवी गीतों के स्वर गूंजने लगे है। मैथिल ब्राह्मण समाज की कई नवविवाहिताएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए मधुश्रावणी व्रत कर रही है। पर्व करने वाले नवविवाहिताओं ने बताया कि इस व्रत को पूरी नेम-निष्ठा के साथ किया जाता है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष के पंचमी तिथि से शुक्ल पक्ष के द्वितीया तक चलता है। 03 अगस्त से इसकी शुरुआत हो गई है,जबकि समापन 15 अगस्त को टेमी दागने के साथ होगा। यह भी पढ़ें- Madhepura News: सुहाग की रक्षा को ले नवविवाहिता का मधुश्रावणी पर्व शुरू इस दौरान नवविवाहिताएं पूरी नेम-निष्ठा के साथ कच्ची मिट्टी के ह...