Banka News: मेहरपुर के ग्रामीणों ने अधूरे सड़क निर्माण को पूरा करने की मांग को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन
बांका, अगस्त 22 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के झखरा पंचायत स्थित मेहरपुर हरिजन टोला वासियों ने अधूरे सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग को ले शनिवार को कुव्यवस्था के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात ऋतु में गांव टापू में तब्दील हो जाता है। गांव में डिलेवरी पेसेंट या किसी व्यक्ति का बीमार पड़ने पर इलाज के लिए बाहर ले जाने कोई भी एंबुलेंस गांव नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे ग्रामीणों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।
ग्रामीणों का आंदोलन ग्रामीणों की समस्या को देख भाकपा-माले नेता अखिल भारतीय किसान महासभा राज्य कमिटी सदस्य कामरेड रणवीर कुशवाहा, पूर्व जिला परिषद सदस्या रीता देवी, समाजसेवी धनंजय कुमार, डाक्टर महादेव दास के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण सड़क पर उतर आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.