बांका, जुलाई 4 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू ने शनिवार को कटोरिया प्रखंड के विश्वकर्मा नगर बॉर्डर से इनारावरण तक कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्वकर्मा नगर से जिला नियंत्रण कक्ष तक पैदल चलकर कांवरिया पथ की स्थिति, श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं तथा विभिन्न पड़ावों का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले की तैयारी तेज, सरकारी धर्मशालाओं में रंग-रोगन व सफाई शुरूनिरीक्षण की प्रक्रिया कई स्थानों पर पैदल भ्रमण कर उन्होंने पेयजल, बिजली, धर्मशाला, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने जिला नियंत्रण कक्ष के समीप पीएचईडी विभाग की तैयारियों, रंग-रोगन एवं अन्य कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियो...