बांका, अगस्त 6 -- Banka News: पंजवारा (बांका),निज प्रतिनिधि। क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मौसम मेहरबान हुआ है। पंजवारा और इसके आस-पास के इलाकों में मंगलवार रात को हुई मूसलाधार बारिश ने सूखे की कगार पर खड़े खेतों को संजीवनी दे दी है। सावन के महीने में अब तक झमाझम बारिश नहीं होने से जहां कृषि कार्य पूरी तरह ठप पड़ा था, वहीं इस मूसलाधार बारिश ने किसानों की मुरझाई उम्मीदों को दोबारा जिंदा कर दिया है। बारिश के बाद क्षेत्र के अन्नदाताओं ने बड़ी राहत की सांस ली है। पिछले कई दिनों से पूरा क्षेत्र उमस भरी गर्मी की चपेट में था। आम लोग तो परेशान थे ही, पानी के अभाव में खेतों में दरारें पड़ने लगी थीं। मंगलवार रात को आसमान में उमड़े बादलों ने ऐसी झड़ी लगाई कि मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मालूम हो ...