बांका, अक्टूबर 4 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कटोरिया में संभावित कार्यक्रम को लेकर शनिवार को डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी अमितेश कुमार कटोरिया पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ, सीओ एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। मौके पर एसडीएम राजकुमार एवं एसडीपीओ बेलहर रविन्द्र मोहन प्रसाद भी मौजूद थे। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, प्रशासनिक गतिविधियों एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जानकारी ली गई। अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक और निरीक्षण बैठक के बाद डीएम एवं एसपी ने कटोरिया बाजार स्थित इंटर स्तरीय हाई स्कूल के मैदान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर मैदान में हेलीपैड बनाए जाने ...