बांका, अक्टूबर 27 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। त्योहारों का मौसम हो या आम दिन, मिठाई की दुकानों पर सजी रंग-बिरंगी मिठाइयां ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। लेकिन इन मिठाइयों की चमक-दमक के पीछे उनकी तैयारी में इस्तेमाल होने वाली जगह की स्वच्छता कैसी है, इस पर शायद ही कोई ग्राहक ध्यान देता है। जिलेभर में अधिकांश मिठाई दुकानों के साथ ही मिठाइयां तैयार करने के लिए किचन संचालित हैं, लेकिन इन किचन में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मिठाई की गुणवत्ता के साथ लोगों की सेहत भी चिंता गंभीर विषय बन रही है। अक्सर देखा जाता है कि, मिठाई दुकानों के बाहरी हिस्से को आकर्षक बनाने पर संचालक विशेष ध्यान देते हैं। काउंटर पर करीने से सजी मिठाइयां ग्राहकों को लुभाती हैं, लेकिन मिठाई तैयार करने वाले किचन की स्वच्छता उतनी ही मह...