Banka News: मारपीट मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार
बांका, अगस्त 15 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के मैनमा ओपी अंतर्गत अठमाहा गांव से पुलिस ने मारपीट मामले के तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अठमाहा गांव की रेखा देवी ने मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद आरोपी मुन्ना दास, चंदन दास एवं विकास कुमार को गुरुवार की रात में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों का स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर उसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.