Banka News: मानसून की बेरुखी से किसानों के सर चिंता की लकीरें गहराई
बांका, जुलाई 4 -- Banka News: पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा एवं इसके आस-पास के क्षेत्र के किसानों के सर चिंता की लकीरें मानसून की बेरुखी के चलते गहराने लगी है। बारिश के अभाव में जुलाई महीने का पहला सप्ताह बीत चुका है। लेकिन अब तक खेतों में धान का बीज नहीं बोया जा सका है। बारिश नहीं होने के चलते खेत,तालाब नदी नाले और नहर सूखे पड़े हुए हैं। जिससे किसानों के मन में अनिश्चितता का भाव पैदा होना शुरू हो गया है। जबकि,अभी तक कृषि कार्य शुरू करने के लायक बारिश नहीं हुई है।जिससे खरीफ फसलों की बुआई तो दूर किसान खेतों की जुताई-कुड़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- जून में 62 एमएम कम बारिश से सूख रहे धान के बिचड़े, नहरों में भी पानी नदारदकिसानों की चिंता जबकि,पूर्व के सालों में आद्रा नक्षत्र में आसमान से रिमझिम बारिश की फुहार बरसती रहती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.